1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फटे हुए दूध से बना लें यह दानेदार मिठाई, स्वाद ऐसा कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, नोट करें रेसिपी

फटे हुए दूध से बना लें यह दानेदार मिठाई, स्वाद ऐसा कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 22, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 06:41 pm IST

kalakand Kaise Banaye: दूध फट जाने पर आप उसे फेंकने की बजाय कलाकंद की स्वाद से भरपूर दानेदार मिठाई बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

कलाकंद मिठाई कैसे बनाएं- India TV Hindi
कलाकंद मिठाई कैसे बनाएं Image Source : YOUTUBE - @N'OVENCAKE & COOKIES

कई बार किचन में दूध फट जाना हमें परेशान कर देता है और हम उसे बेकार समझकर फेंकने का सोच लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फटा हुआ दूध आपकी रसोई में एक लाजवाब मिठाई में बदल सकता है? अगर आप हर बार पनीर बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें घर पर बना दानेदार कलाकंद। इसका मुलायम टेक्सचर, हल्की मिठास और देसी स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और बहुत कम सामग्री में तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं फटे दूध से स्वादिष्ट कलाकंद बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।

कलाकंद बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

1 लीटर फटा हुआ दूध, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

कलाकंद बर्फी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: अगर, आपके पास फटा हुआ दूध है, तो उसे एक साफ कपड़े में डालकर अच्छे से निचोड़ लें ताकि सारा पानी निकल जाए और सिर्फ ठोस हिस्सा बचे।

  • दूसरा स्टेप: अगर दूध नहीं फटा है, तो 1 लीटर दूध को उबालें। उबाल आने पर 2-3 चम्मच नींबू का रस या सिरका धीरे-धीरे मिलाएँ। जब दूध फट जाए और छेना अलग हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसे एक कपड़े में डालकर निचोड़ लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि नींबू का स्वाद निकल जाए। छेना को अच्छे से निचोड़ लें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर, छेना को अच्छी तरह से पकाएं।  इसे तब तक पकाना है जब तक उसका पानी न जल जाए। ध्यान रखें, इसे मीडियम आंच पर पकाएं। जब यह हल्का ब्राउन होने लगे तब गैस बंद कर दें 

  • ​चौथा स्टेप: अब छेना को एक बतर्न में अच्छे से सेट करें। उसके ऊपर काजू बादाम और पिस्ता को टुकड़ों में काटें और ड्राइफ्रूट्स से गार्निश करें। अब छेना को फ्रिज में एक घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। तय समय के बाद, छेना को फ्रिज से निकालें और चाक़ू से इसे बर्फी के आकार में काटें। फटे हुए दूध का कलाकंद बर्फी तैयार है। इसे सर्व करें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल