1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाजार से खरीदनी हैं ताजी सब्जियां तो जान लें ये सीक्रेट, छूने से लेकर रंग और डंठल तक ऐसे करें फ्रेश Vegetables की पहचान

बाजार से खरीदनी हैं ताजी सब्जियां तो जान लें ये सीक्रेट, छूने से लेकर रंग और डंठल तक ऐसे करें फ्रेश Vegetables की पहचान

अगर आप भी बाजार से ताजी सब्जियां खरीदना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं किन बातों का रखना होगा खास ध्यान?

ताजी सब्जियां खरीदने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH ताजी सब्जियां खरीदने के टिप्स

सब्जियां खरीदते समय लोग सिर्फ उसके रंग को देखकर फैसला कर लेते हैं कि सब्जी बढ़िया होगी। घर आकर सब्जी बनाते समय पता चलता है कि वह खराब निकल गयी। सब्जियों की ताजगी पहचानने के लिए उनके रंग, डंठल, बनावट और वजन जैसी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस स्पेशलिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि आप बाजार से ताजी सब्जियां कैसे खरीद सकते हैं?

सब्जियां खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

  • बैंगन: बैंगन खरीदने से पहले उसे हलके हाथों से दबाकर चेक ज़रूर करें। अगर दबाने के बाद बैंगन अपने सामान्य शेप में आ जाता है तो इसका मतलब है वह फ्रेश है। वहीं, अगर दबाने के बाद वह अपनी शेप न आए, या उसमें गड्ढा बना रह जाए तो ऐसे उसे बैंगन को न खरीदें। इस तरह के बैंगन का टेस्ट कड़वा हो सकता है। 

  • सब्जियों का डंठल करें चेक: जो भी सबजी डंठल वाली हो उसे ख़रीदत समय उसका डंठल ज़रूर चेक करें। अगर सब्जी का डंठल हरा है तो यह फ्रेश होने का संकेत है। वहीं, काला डंठल खराब या फिर बासी होने का संकेत हो सकता है। 

  • गवार:  गवार की फली खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत ज़्यादा बड़ी या मोटी न हो। कोशिश करें कि हमेशा छोटी और पतली गवार की फलियां ही खरीदें। छोटी और पतली गवार का स्वाद मीठा होता है 

  • टिंडे: अगर आप अपने घर पर टिंडे की सब्जियां बनाना पसंद करते हैं तो उसे खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत ज़्यादा कड़क न हो। हमेशा रोयेंदार टिंडे ही खरीदें। रोयेंदार टिंडे सॉफ्ट और मीठे होते हैं और इसकी सब्जी भी स्वादिष्ट बनती है। 

  • शकरकंदी: मीठी शकरकंदी हर किसी को पसंद होती है लेकिन कई बार जब उसे खरीद कर लाते हैं तो वह फीकी निकल जाती है। ऐसे में शकरकंदी खरीदते समय हमेसाह उसके रंग पर ध्यान दें। कोशिश करें कि ऐसी शकरकंदी चुनें जिसका छिलका गहरा लाल या लालिमा लिए हुए हो। आमतौर पर इस तरह की शकरकंदी ज्यादा मीठी मानी जाती है।

Latest Lifestyle News