A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फल सब्जियों को इस पानी के घोल में जरूर धोएं, हानिकारक कीटाणु और केमिकल हो जाएंगे साफ

फल सब्जियों को इस पानी के घोल में जरूर धोएं, हानिकारक कीटाणु और केमिकल हो जाएंगे साफ

How To Wash Fruits and Vegetable: बाजार में बिकने वाले फल सब्जियों पर हानिकारक केमिकल और काटाणु पाए जाते हैं। इसलिए फल सब्जियों को खाने से पहले इस पानी के घोल में एक बार जरूर धोएं।

फल सब्जियां धोने का सही तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फल सब्जियां धोने का सही तरीका

शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग बाजार से सब्जियां और फल खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। खेतों से मंडी और फिर दुकानदारों तक पहुंचने में फल सब्जी खराब न हों इसके लिए केमिकल स्प्रे किए जाते हैं। फल सब्जियों को उगाने में भी कई तरह के केमिकल और हानिकारक पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है। मंडी में पड़े फल सब्जियों पर हानिकारक कीटाणु भी पनपने लगते हैं। ऐसे में जिन फल और सब्जियों को आप सेहतमंद समझकर खा रहे हैं वो फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचा रही है। अगर आप फल सब्जी बाजार से खरीदकर ला रहे हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। फल सब्जियों को सिर्फ पानी से धोना ही काफी नहीं है। इसके लिए खास पानी तैयार करें और फिर इन्हें अलग-अलग तरीकों से वॉश करें।  

फल और सब्जियों में कई तरह के पेस्टिसाइड्स, माइक्रोब्स और कीटाणु होते हैं जो पेट में जाकर आपको बीमार कर सकते हैं। गट एक्सपर्ट और डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो फल सब्जियों को साफ करने का तरीका बता रहे हैं।

फल और सब्जियों को कैसे साफ करें (How To Clean Fruits And Vegetables) 

अलग अलग फल सब्जियों को धोने का तरीका भी अलग होता है। जैसे स्ट्रॉबेरीज, पालक, केल, अंगूर, सेब और पीच में सबसे ज्यादा पेस्टिसाइड्स और माइक्रोब्स पाए जाते हैं। इन फलों को हमेशा अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए। इसके लिए पहले फल सब्जियों को नॉर्मल पानी से 2-3 मिनट धोएं, इससे ज्यादातर पेस्टिसाइड्स निकल जाएंगे।

विनेगर से फल सब्जियों को साफ करें- बाजार से लाए फल सब्जियों को साफ करने का आसान तरीका है कि आप पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें। अब एक बाउल में 1 हिस्सा विनेगर और उसका 3-4 हिस्सा पानी लें। एक घोल जैसा तैयार कर लें। अब इसमें फल सब्जियों को करीब 15 मिनट तक डुबाकर छोड़ दें। अब विनेगर वाले पानी से निकालने के बाद एक बार फिर से फल सब्जियों को सादा पानी से धो लें। फल सब्जियों को नमी खत्म होने दें और फिर पानी पूरी तरह सूखने पर फ्रिज में रख दें। 

बेकिंग सोडा से फल सब्जियां कैसे साफ करें- फल सब्जियों को सादा पानी के अलावा बेकिंग सोडा से धोना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 2-3 कप पानी में मिक्स कर दें। इसमें फल सब्जियां डाल दें और 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अब सोडा वाले पानी से निकालकर साफ पानी से वॉश करें और फिर किसी कपड़े से पोंछ दें। सारा पानी जब अच्छी तरह से सूख जाए तो इन्हें फ्रिज में स्टोर कर दें।

Latest Lifestyle News