1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्याज पर बने काले धब्बे का मतलब क्या होता है? शरीर के इस अंग को कर सकता है डैमेज

प्याज पर बने काले धब्बे का मतलब क्या होता है? शरीर के इस अंग को कर सकता है डैमेज

आपने देखा होगा कि प्याज पर काले धब्बे होते हैं, लोग इसे नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं ये शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं प्याज पर बने धब्बे शरीर के किस अंग को डैमेज करते हैं।

प्याज पर बने काले धब्बे का मतलब क्या होता है? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्याज पर बने काले धब्बे का मतलब क्या होता है?

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल अमूमन हर भारतीय घरों में किया जाता है। गर्मियों में इसकी खपत बढ़ जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसके सेवन से लू लगने का खतरा कम होता है।  ऐसे में प्याज काटते समय या छिलके के ऊपर अक्सर आपको काले धब्बे दिखाई देते हैं।  कई बार हम इसे मिट्टी समझकर धो देते हैं, लेकिन इसके पीछे का मुख्य कारण फंगस होता है। प्याज पर दिखने वाले ये काले धब्बे मुख्य रूप से एस्परजिलस नाइजर नाम के फंगस के कारण होते हैं। यह फंगस आमतौर पर मिट्टी में पाया जाता है और जब प्याज की कटाई के बाद उसे सही तरीके से सुखाया नहीं जाता या नमी वाली जगह पर रखा जाता है, तो यह पनपने लगता है। हममे से ज्यादातर लोग इसे नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि ये हमारे शरीर के कुछ अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां जानते हैं कि प्याज पर बने काले धब्बे शरीर के किस अंग को डैमेज कर सकता है। 

शरीर के किस अंग को कर सकता है डैमेज?
अगर इस काली फफूंद के कण शरीर के भीतर चले जाएं या आप अनजाने में इसका सेवन कर लें, तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर के इन अंगों को डैमेज कर सकता है। 

फेफड़े 
यह सबसे बड़ा खतरा है। इस फफूंद के बीजाणु सांस के जरिए फेफड़ों में जाकर 'एस्परगिलोसिस' नामक बीमारी पैदा कर सकते हैं। इससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी और गंभीर फेफड़ों का संक्रमण हो सकता है।

किडनी 
कुछ अध्ययनों के अनुसार, लंबे समय तक मोल्ड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से उसमें मौजूद टॉक्सिन्स किडनी को डैमेज कर सकते हैं।

एलर्जी
जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें इससे स्किन एलर्जी, आंखों में जलन या साइनस की समस्या हो सकती है।

क्या ऐसा प्याज फेंक देना चाहिए?

साफ करने का तरीका
अगर काला धब्बा केवल बाहरी छिलके पर है, तो उस परत को पूरी तरह निकाल दें और प्याज अच्छी तरह रगड़कर धो लें।

अंदरूनी हिस्सा
यदि कालापन प्याज की परतों के अंदर तक चला गया है, तो उसे इस्तेमाल न करें और तुरंत फेंक दें।

Latest Lifestyle News