A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फलों पर लगे स्टीकर का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जान लें इसपर लिखे नंबरों का मतलब

फलों पर लगे स्टीकर का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जान लें इसपर लिखे नंबरों का मतलब

क्या आपने कभी फल खरीदते वक्त ये नोटिस किया है कि उसके ऊपर स्टीकर क्यों लगे होते हैं और इसका क्या मतलब होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि फलों पर लगे स्टीकर किस बात का संकेत देते हैं।

फलों पर लगे स्टीकर का क्या मतलब होता है?- India TV Hindi
फलों पर लगे स्टीकर का क्या मतलब होता है?

जब कभी भी बाजार से फल खरीदने जाते हैं तो दूर से ताजे फल की पहचान हो जाती है। चमचमाते और साफ फल दूर से ही लोगों को पसंद आ जाते हैं और वो फटाफट झोले में भर लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि फलों के ऊपर स्टीकर लगा होता है, उसका मतलब क्या होता है। ज्यादातर लोग इस स्टीकर को बिना पढ़े उसे निकालकर फेंक देते हैं और फल खा लेते हैं। लेकिन इस बार जब भी आप फल खरीदें तो स्टीकर को हटाएं नहीं, फल को काटने से पहले उसे जरूर चेक करें। दरअसल फलों पर लगे इन छोटे स्टिकर्स को PLU (Price Look-Up) कोड कहा जाता है। ये सिर्फ कीमत बताने के लिए नहीं होते, बल्कि यह फल कैसे उगाया गया है उसके बारे में भी बताते हैं। यहां इस आर्टिक में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फलों पर लगे स्टीकर का मतलब क्या होता है। 

1. चार अंकों वाला कोड
अगर स्टीकर पर सिर्फ 4 अंक हैं और इसकी शुरुआत 3 या 4 से होती है, तो इसका मतलब है यह फल पारंपरिक तरीके से उगाया गया है। इसे उगाने में कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग किया गया है। इन्हें खाने से पहले बहुत अच्छी तरह धोना जरूरी है।

2. पांच अंकों वाला कोड: शुरुआत 9 से 
अगर कोड 5 अंकों का है और पहला अंक 9 है, तो यह सबसे अच्छी क्वालिटी का संकेत है। इसका मतलब है कि यह फल पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है। इसमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है। यह आपकी सेहत के लिए सबसे सुरक्षित है।

3. पांच अंकों वाला कोड: शुरुआत 8 से 
अगर कोड 5 अंकों का है और पहला अंक 8 है, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इसका मतलब है कि यह फल जीनेटिकली मॉडिफाइड है। इसका मतलब है कि फल के बीजों में लैब के अंदर बदलाव किए गए हैं ताकि वे बड़े दिखें या जल्दी न खराब हों। हालांकि ये बाजार में कम दिखते हैं, लेकिन इन्हें 'नेचुरल' नहीं माना जाता।

Latest Lifestyle News