A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वॉक करते वक्त समय या स्टेप गिनना क्या है महत्वपूर्ण, जानिए किस तरह टहलने से मिलेगा फायदा, तेजी से कम होगा वजन

वॉक करते वक्त समय या स्टेप गिनना क्या है महत्वपूर्ण, जानिए किस तरह टहलने से मिलेगा फायदा, तेजी से कम होगा वजन

Steps Vs Time What Is Important During Walk: वॉक के दौरान समय या स्टेप क्या ज्यादा जरूरी है। टाइम या स्टेप्स में से किस पर ध्यान देना चाहिए। आइये जानते हैं।

वॉक करते वक्त स्टेप या समय ज्याद देखें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वॉक करते वक्त स्टेप या समय ज्याद देखें

हर स्वस्थ इंसान को पैदल चलना अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना पैदल चलने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है। वॉक करने से जोड़ों पर भी अच्छा असर पड़ता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि वॉक के दौरान स्टेप काउंट को ध्यान रखें या समय का ख्याल रखें। तेजी से वजन घटाने के लिए इनमें से किस पर गौर करना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए स्टेप या टाइम किस पर ध्यान दें। आइये जानते हैं।

वॉक का सही तरीका क्या है?

वॉक करते वक्त समय और स्टेप काउंट का चुनाव करना अलग-अलग व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपको लंबी, मनोरम वॉक पसंद है, तो समय गिनना ज्यादा सही हो सकता है। लेकिन जिन लोगों को डेली का टारगेट सेट करना है और धीरे-धीरे अपनी वॉक को बढ़ाना है तो ऐसे लोगों को लिए स्टेप काउंड ज्यादा प्रेरक हो सकते हैं। आपके फिटनेस लक्ष्य और स्वास्थ्य स्थितियां को ध्यान में रखते हुए चुनाव करना चाहिए। अगर आप हार्ट को हेल्दी रखने के लिए वॉक कर रहे हैं तो मीडियम स्पीड में वॉक करना अधिक प्रभावी हो सकता है। अगर आप वजन घटाने के लिए वॉक कर रहे हैं तो समय और स्टेप दोनों पर ध्यान दें। औसतन 1 घंटे में आप 10 हजार कदम पूरे करते हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

पैदल चलने के फायदे

पैदल चलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे मिलते हैं। टहलने से शारीरिक रूप से हार्ट को मजबूत बनाता है, रक्त संचार में सुधार करता है और कैलोरी बर्न करके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह जोड़ों के लिए आरामदायक है, इसलिए सभी लोग इसे आसानी से कर सकते हैं। नियमित रूप से पैदल चलने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और संतुलन में सुधार होता है। पैदल चलना मानसिक रूप से तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे आप रुटीन के कामों को शांत और ध्यानपूर्वक कर सकते हैं। वॉक करने से एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे मनोदशा और मानसिक स्पष्टता में सुधार हो सकता है। इसके अलावा खुले में टहलने से ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी मिलती है, जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाती है और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देती है।

योग किस प्रकार समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है?

चलते समय आम गलतियों से बचना चाहिए। सबसे पहले गलत जूते पहनने से बचें और ऐसे जूते पहनें जो पैरों को आराम और सपोर्ट दें। जूतों से असुविधा और चोट लगने की संभावना कम हो। वॉक करते वक्त फोन देखने से बचें और आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दें, क्योंकि ये दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। शरीर को सही पॉश्चर में रखें, कंधे पीछे और सिर ऊपर रखें ताकि मांसपेशियों में खिंचाव न हो। वॉक करते वक्त न तो बहुत तेज चलें और न ही बहुत धीमे, क्योंकि दोनों ही स्थितियों में गिरने या पूरी तरह थक जाने का खतरा रहता है। व्यायाम के दौरान खूब पानी पिएं, खासकर गर्मी के दिनों में ज्यादा पानी पीएं।

 

Latest Lifestyle News