A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ब्लैक चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में क्या अंतर होता है, कौन सी Chocolate होती है सबसे ज्यादा फायदेमंद

ब्लैक चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में क्या अंतर होता है, कौन सी Chocolate होती है सबसे ज्यादा फायदेमंद

World Chocolate Day 2025: चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चे और बड़ सभी खुश हो जाते हैं। चॉकलेट न सिर्फ खाने में टेस्टी लगती है बल्कि इसे खाने से शरीर को फायदा भी मिलता है। जानिए ब्लैक, व्हाइट और मिल्क चॉकलेट में क्या अंतर होता है?

World Chocolate Day- India TV Hindi
Image Source : AI IMAGE World Chocolate Day

चॉकलेट के दीवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कभी सिर्फ विदेशों में मीठे के नाम पर चॉकलेट खाई जाती थी, लेकिन अब पूरी दुनिया में लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। आजकल के बच्चों ने तो मिठाई खाना बंद ही कर दिया है वो सिर्फ चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। वैसे चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें जो इंग्रीडिएंट्स डाले जाते हैं वो शरीर के लिए अच्छे होते हैं और मीठी कम होने की वजह से उतना नुकसान भी नहीं होता। मार्केट में आपको कई तरह की चॉकलेट मिल जाएंगी। ब्लैक चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में क्या अंतर होता है, जानते हैं।

ब्लैक चॉकलेट (Dark Chocolate)

ब्लैक चॉकलेट कोको सॉलिड्स, कोकोआ बटर और चीनी से बनती है। लेकिन इसमें दूध और शुगर की मात्रा बहुत कम होती है।  ब्लैक चॉकलेट में 1-2% मिल्क फैट, 50-99 प्रतिशत कोको होता है। ब्लैक चॉकलेट स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है। इसमें कोको फ्लेवर ज्यादा होने से रंग भी ज्यादा काला होता है। हालांकि डार्क चॉकलेट को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट (फ्लेवोनोइड्स) भरपूर मात्रा में होते हैं। जो दिल को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ब्लैक चॉकलेट में चीनी और फैट कम होने से ये दूसरी चॉकलेट के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती है।

व्हाइट चॉकलेट (White Chocolate)

व्हाइट चॉकलेट में कोको सॉलिड्स नहीं बल्कि कोकोआ बटर होता है। इसमें चीनी, दूध के सॉलिड्स और वैनिला के साथ बनाकर तैयार किया जाता है। इसमें कम से कम 20% कोकोआ बटर होना जरूरी है। जो कोको बीन्स का वसा वाला हिस्सा है। इसमें कोको लिकर नहीं होता जो चॉकलेट को खास रंग और स्वाद देता है। व्हाइट चॉकलेट का रंग सफेद या लाइट यलो होता है। स्वाद काफी मीठा, क्रीमी और मिल्की होता है। इसमें कोको का कड़वापन बिल्कुल नहीं होता। ये चॉकलेट बहुत क्रीमी होती है, क्योंकि इसमें कोकोआ बटर की मात्रा अधिक होती है। इसमें पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट बहुत कम होते हैं। 

मिल्क चॉकलेट (Milk Chocolate)

मिल्क चॉकलेट में कोको सॉलिड्स, कोकोआ बटर, चीनी और दूध होता है। इसमें कोको की मात्रा ब्लैक चॉकलेट से कम करीब 10 से 50 प्रतिशत होती है। मिल्क चॉकलेट का रंग हल्का ब्राउन, स्वाद मीठा और क्रीमी होता है। इसमें मिल्क का स्वाद भी साफ पता चलता है। मिल्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट कम होते हैं। इसमें चीनी की मात्रा ब्लैक चॉकलेट से ज्यादा होती है। 

Latest Lifestyle News