1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीमक भगाने के ये हैं असरदार उपाय, बरसात में फर्नीचर को खराब होने से बचाने के लिए जरूर अपनाएं

दीमक भगाने के ये हैं असरदार उपाय, बरसात में फर्नीचर को खराब होने से बचाने के लिए जरूर अपनाएं

Deemak Bhagane Ke Upay: बरसात के मौसम में दीमक लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। सीलन और नमी के कारण दीमक लड़की में पनपने लगती है। एक बार दीमक लग जाए तो ये लकड़ी को अंदर से पूरा खोखला कर देती है। इसलिए दीमक भगाने के ये उपाय जरूर कर लें।

दीमक भगाने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दीमक भगाने के उपाय

बारिश आते ही घरों में मक्खी, कीड़े मकोड़े, चींटा, कॉकरोच जैसे बग आना शुरू हो जाते हैं। इस मौसम में सीलन बढ़ने से दीमक लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक बार कहीं दीमक लग जाए तो ये पूरे घर में फैल सकती है। आपके कीमती फर्नीचर को तबाह कर सकती है। सबसे बड़ी बात कि दीमक अंदर ही अंदर लकड़ी को खोखला बना देती है जिसका आपको पता भी नहीं चलता है। जब चीजें अंदर से पूरी तरह से खराब हो जाती हैं तो आपको अहसास होता है कि दीमक लगी है। ऐसे में बारशि के मौसम में दीमक लगने से पहले ये असरदार उपाय कर लें। अगर कहीं दीमक लगी है या लगने की आशंका है तो इससे दीमक को खत्म किया जा सकता है। आइये जानते हैं दीमक भगाने के असरदार उपाय क्या हैं?

दीमक भगाने के असरदा घरेलू उपाय

बोरिक एसिड- घर में कीड़े मकोड़ों को भगाने के लिए बोरिक एसिड का इस्तेमाल काफी असरदार है। अगर दीमक लगी है तो ये सफेद पाउडर आपके सबसे ज्यादा काम का है। बोरिक एसिड कॉकरोच, दीमक और दूसरे बग भगाने का काम करता है। इसके लिए बोरिक एसिड को पानी में मिक्स करके गोलियां बना लें। इसे दीमक वाली जगह या बेड और दरवाजों के आसपास, लकड़ी वाली चीजों के पास डाल दें। इससे दीमक और दूसरे कीड़े भी भाग जाएंगे।

नीम का तेल- दीमक को मारने के लिए नीम का तेल असरदार घरेलू उपाय है। नीम का तेल लगाने से घर में मच्छर और खटमल भी दूर भाग जाते हैं। बारिश में अपने घर के फर्नीचर या दरवाजों पर हल्का नीम का तेल लगा दें। जहां दीमक लगी है या पहले लगी थी उस जगह पर भी छिड़क दें। इससे दीमक भाग जाएगी और फर्नीचर भी अच्छा बना रहेगा।

नमक- घर में नमक तो आसानी से मिल ही जाता है। नमक का इस्तेमाल करने से दीमक भी भाग सकती है। जी हां दीमक लगने से बचाने के लिए नमक का उपाय करें। दीमक जहां लगी है वहां नमक छिड़क दें। नमक में दीमक को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं इससे दीमक मर जाता है।

सिरका नींबू- सिरका और नींबू को मिक्स करके घोल तैयार कर लें। इस घोल को दीमक वाली जगह पर छिड़क दें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करने से दीमक मर जाएगी। आप घर के दरवाजों, फर्नीचर और दीवार पर भी इसे छिड़क दें। इससे दीमक दोबारा घर में नहीं आएगी और आगे नहीं बढ़ेगी।

Latest Lifestyle News