आज के समय में घर के अंदर पेड़-पौधे लगाना हर कोई पसंद करता है, लेकिन मिट्टी से होने वाली गंदगी, कीड़े-मकोड़े और बार-बार पानी देने का झंझट कई लोगों को पीछे हटा देता है। अगर आप भी इसी वजह से पौधा लगाने से कतराते हैं, तो 'हाइड्रोपोनिक्स' या पानी में पौधे उगाने का तरीका आपके लिए बेस्ट है। बिना मिट्टी के पौधे उगाने से न सिर्फ घर साफ-सुथरा रहता है, बल्कि यह आपके इंटीरियर को एक बेहद मॉडर्न और एलिगेंट लुक भी मिलता है। यहां हम कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें उगने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। चलिए जानते हैं।
1. मनी प्लांट
बिना मिट्टी के उगने वाले पौधों में मनी प्लांट सबसे लोकप्रिय है। इसकी एक छोटी सी टहनी को कांच की बोतल या जार में पानी भरकर डाल दें। कुछ ही दिनों में इसमें जड़ें निकल आती हैं। यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है।
2. लकी बैम्बू
फेंगशुई और वास्तु में लकी बैम्बू को बेहद शुभ माना गया है। इसे किसी खूबसूरत कांच के बाउल में थोड़े से पत्थरों के सहारे पानी में खड़ा कर दिया जाता है। इसे सीधी धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह आपके लिविंग रूम या ऑफिस डेस्क के लिए परफेक्ट है।
3. स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट की पत्तियां रिबन जैसी खूबसूरत होती हैं। इसके छोटे पौधों को काटकर पानी में रखने से ये बहुत तेजी से बढ़ते हैं। यह पौधा घर के टॉक्सिन्स को दूर करने में मददगार है और दिखने में बेहद आकर्षक लगता है।
4. सिंगोनियम या एरोहेड प्लांट
इसकी तीर के आकार की खूबसूरत पत्तियां पानी में बहुत अच्छी तरह पनपती हैं। सिंगोनियम को आप कम रोशनी वाली जगहों पर भी आसानी से रख सकते हैं।
Latest Lifestyle News