छोले और पूरी का कॉम्बिनेशन लगभग हर किसी को पसंद होता है। मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी वाले छोले खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन, घर पर छोले बनाते समय अक्सर ढाबा जैसा स्वाद नहीं मिल पाता। जैसे- छोले तो बन जाते हैं, लेकिन उसकी ग्रेवी एकदम पतली बन जाती है जिससे खाने में वह मज़ा नहीं मिल पता। दरअसल, टेस्टी छोले बनाने का सही राज उसके मसालों में छिपा है। अगर मसालों का बैलेंस अच्छा हो और ग्रेवी गाढ़ी बने, तो छोले का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं छोले बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल होता है और उसकी ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए कौन सा टिप्स आज़माए?
छोले बनाने के लिए इन मसालों का होता है इस्तेमाल
ढाबा स्टाइल छोले बनाने के लिए जीरा, अमचूर पाउडर, चना मसाला, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलाइची, सूखे आँवले, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अनारदाना, कसूरी मेथी, नमक, छोले मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिए के पत्ते जैसे मसलों का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों का सही मात्रा में इस्तेमाल कर आप छोले को चटपटा और टेस्टी बना सकते हैं।
ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के टिप्स
-
प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से भूनें: छोले की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाना जरूरी है। जब तक मसाले तेल न छोड़ दें, तब तक भूनें और फिर उसके बाद इसे पीस लें।
-
उबले छोले को मैश करें: कुछ उबले हुए छोले को हल्का मैश करके ग्रेवी में मिला दें। इससे ग्रेवी नेचुरली गाढ़ी हो जाती है।
-
बेसन या काजू पेस्ट का इस्तेमाल: अगर आप ज्यादा रिच ग्रेवी चाहते हैं, तो थोड़ा भुना बेसन या काजू का पेस्ट डाल सकते हैं इससे स्वाद तो अच्छा आता है साथ ही ग्रेवी भी गाढ़ी बन जाती है।
-
धीमी आंच पर पकाएं: छोलों को थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाने से मसाले अच्छी तरह मिल जाते हैं और ग्रेवी का टेक्सचर बढ़िया बनता है।
Latest Lifestyle News