A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी में वर्कआउट करने वाले जरूर पढ़ लें, इन 10 बातों का रखें विशेष ख्याल, बरतें सावधानी

गर्मी में वर्कआउट करने वाले जरूर पढ़ लें, इन 10 बातों का रखें विशेष ख्याल, बरतें सावधानी

Workout Tips In Summer: गर्मी में वर्कआउट करना खतरनाक साबित हो सकता है। ज्यादा पसानी निकलने और हीट होने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सरसाइज करते हुए इन 10 बातों का ख्याल रखें।

गर्मी में व्यायाम करते वक्त बरतें सावधानी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गर्मी में व्यायाम करते वक्त बरतें सावधानी

इतनी भीषण गर्मी में वर्कआउट करना भी खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौमस में बहुत ज्यादा पसीना निकलने या शरीर के गर्म होने से बेहोशी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन का खतरा पैदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मौसम में बहुत ज्यादा व्यायाम करने से बचना चाहिए। अगर वर्कआउट कर रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। जिससे आप खुद को बीमार होने से बचा सकें।

गर्मी में व्यायाम करते हुए किन बातों का ख्याल रखें?

  1. गर्मी में वर्कआउट करने के लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है। आपको सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच और शाम को 6 बजे के बाद ही किसी तरह का व्यायाम करना चाहिए। इस समय टेंपरेचर कम होता है और शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। 

    Image Source : India TvSummer Workout Tips
  2. तेज धूप और दोपहर में व्यायाम से बचें। इससे शरीर ओवर हीट हो सकता है जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा पसीना निकलने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी हो सकती है, जो खतरनाक हो सकती है। 

    Image Source : India TvSummer Workout Tips 2
  3. गर्मी में थोड़ा कम वर्कआउट करेंगे तो भी ठीक है। पीक गर्मी हफ्ते में सिर्फ 4-5 दिन ही व्यायाम कर सकते हैं। इसमें हल्की वॉक, लाइट कार्डियो, जॉगिंग कर सकते हैं। व्यायाम के बीच में ब्रेक लेते रहें और थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। 

    Image Source : India TvSummer Workout Tips 3
  4. गर्मियों में 30 मिनट से 45 मिनट का वर्कआउट काफी होता है। बहुत ज्यादा देर वर्कआउट करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे आपको ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। 

    Image Source : India TvSummer Workout Tips 4
     
  5. आपको खाली पेट या बहुत ज्यादा खाने के बाद वर्कआउट नहीं करना चाहिए। वर्कआउट से पहले कुछ हल्का खाना चाहिए जो आसानी से पच जाएं और शरीर को एनर्जी दे। वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें।

  6. व्यायाम से पहले 1-2 गिलास पानी पिएं। वर्कआउट करते हुए आपको हर 15-20 मिनट में थोड़ा-थोड़ा लिक्विड पीते रहना चाहिए। वर्कआउट खत्म होने के बाद 1-2 गिलास पानी जरूर पिएं।

  7. वर्कआउट के लिए खुली, हवादार और ठंडी जगह का चुनाव करें। अगर जिम में कूलिंग सही तो ही वर्कआउट करें। अन्यथा घर पर एसी चलाकर हल्का व्यायाम कर सकते हैं। शरीर को ओवर हीट से बचाना है।

  8. गर्मी में व्यायाम के लिए आपको हल्के, ढीले और सांस लेने वाले कपड़े पहनने चाहिए। आपको गहरे रंग के कपड़ों से बचाव करना चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जो पसीना को सोख लें।

  9. एक्सरसाइज या कोई भी व्यायाम करते हुए चक्कर आना, थकान, कमजोरी, ज्यादा पसीना आना, उल्टी, मुंह सूखना, पसीना नहीं आना, सिर में दर्द होने, दिल की धड़कन बढ़ना जैसे लक्षणों पर तुरंत ध्यान दें।

  10. गर्मी के बेस्ट है कि आप किसी एसी वाली या हवादार जगह पर योग करें। हल्की स्ट्रैचिंग कर लें। सुबह शाम हल्की वॉक या जॉगिंग कर लें। बेस्ट है कि आप 1 घंटे स्विमिंग कर लें। 

 

Latest Lifestyle News