A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर 100 साल की उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं ये दादा जी, बताया अपना फिटनेस सीक्रेट और क्या खाते हैं?

100 साल की उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं ये दादा जी, बताया अपना फिटनेस सीक्रेट और क्या खाते हैं?

Bodybuilding In 100 Years Age: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान 100 साल की उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग कर सकता है। लेकिन 29 साल तक अमेरिकी सेना में सेवाएं देने वाले एंड्रयू बोस्टिन्टो आज भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं और 100 साल में भी एकदम फिट हैं।

100 साल तक फिट रहने का सीक्रेट- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/NATIONAL_GYM_ASSOCIATIO 100 साल तक फिट रहने का सीक्रेट

हर इंसान की चाहत होती है कि वो जब तक जिंदा रहे उसका शरीर फिट रहे और हाथ पैर चलते फिरते रहें। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर में कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं। शरीर में हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। जिसकी वजह से इंसान का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अमेरिका में रहने वाले एंड्रयू बोस्टिन्टो 100 साल की उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं। एंड्रयू दुनिया के सबसे उम्रदराज बॉडीबिल्डर हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में हैं। आपको भी उनका फिटनेस रुटीन और डाइट जरूर जाननी चाहिए, जिससे लंबे समय में खुद को फिट और हेल्दी रख पाएं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दादा जी की उम्र में भी एंड्रयू बोस्टिन्टो बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशंस में पार्टिसिपेट करते हैं। वो जब 20 साल के थे तभी से इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं। 100 वां जन्मदिन मनाने के 4 महीने बाद एंड्रयू ने नेशनल जिम एसोसिएशन इंक(एनजीए) के फिजिक कॉम्पिटिशन में चैंपियनशिप बेल्ट जीती थी। एंड्रयू की मानें तो उन्हें ये करना पसंद है। वो इस तरह से खुद को ज्यादा फिट और एक्टिव फील करते हैं। उन्हें एजिंग से जुड़ी परेशानियों के अलावा कोई परेशानी नहीं है। 

13 साल में शुरू कर दी थी एक्सरसाइज

एंड्रयू की मानें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कभी भी बुढ़ापे के बारे में नहीं सोचा और आज भी अपनी उम्र के बारे में वो नहीं सोचते हैं। पार्क से वर्कआउट शुरू किया था और फिर जिमनास्टिक और हैंड बैलेंसर बन गए। 29 साल तक अमेरिकी सेना में सेवाएं दी और 52 साल की उम्र में उन्होंने सीनियर मिस्टर अमेरिका का अवॉर्ड भी जीता। एंड्रयू ने अपनी यंग एज में मॉडलिंग भी की है।

फिटनेस का बताया सीक्रेट

एंड्रयू ने बताया कि अगर आपको लंबे समय तक हेल्दी रहना है तो पहली बात कि आपको ये याद रखना है कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें और नकारात्मक बातों से एकदम दूर रहें। फिट रहने के लिए एंड्रयू युवा अवस्था में हैवी ट्रेनिंग करते थे और इसके लिए हाई प्रोटीन, लो कार्ब डाइट लेते थे। वो 2 सर्विंग फल और 2 सर्विंग सलाद भी जरूर लेते थे और साथ में रोजाना 15 गिलास पानी भी पीते थे। लेकिन अब वो ज्यादा नहीं खाते हैं और प्रोटीन वाली चीजें लेते हैं। अंडे, दही, स्पेगेटी और मीटबॉल खाते हैं। उनकी फिटनेस का बड़ा सीक्रेट शराब और सिगरेट से दूर रहना भी है।

100 साल में भी इतने फिट कैसे हैं एंड्रयू?

100 साल की उम्र होने के बाद भी एंड्रयू 5 से 6 दिन वेट ट्रेनिंग करते हैं। वो जिम जाते हैं और 6-7 तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। इंटेंसिटी और वेट करना अब कम कर दिया है। लेकिन डिप्स और चिन अप्स एक्सरसाइज आज भी करते हैं। इस उम्र में वो आज भी नी पुश-अप्स के साथ नॉर्मल पुश-अप्स भी करते हैं। लेकिन उनका कहना है कि आपको अपनी पसंद का काम हमेशा करते रहना चाहिए। इससे आप खुश रहते हैं और खुद को फिट रख पाते हैं।

 

Latest Lifestyle News