हाल के एक अध्ययन में बताया गया है कि 2030 तक एनसीडी से होने वाले नुकसान में निरंतर वृद्धि होने की आशंका है। इस सबका असर मौत के साथ-साथ जेब से होने वाले व्यय सहित जीवन के तमाम पहलुओं पर पड़ना तय है।
उन्होंने बताया, "एनसीडी रोगों के इलाज के लिए उपलब्ध दवाएं बहुत महंगी नहीं हैं। हालांकि, एनसीडी के बोझ को कम करने के लिए सबसे प्रभावी रणनीति वास्तव में स्वास्थ्य प्रणाली से बाहर हैं। तंबाकू के धुएं का खतरा कम करके, बीमारियों के इस समूह से निपटने के लिए आहार में नमक की खपत को कम करना होगा और शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होगा।"
एनसीडी को रोकने के लिए फॉर्मूला-80 का पालन किया जा सकता है :
- अपनी फास्टिंग शुगर को 80 मिलीग्राम से कम रखें।
- शराब लेने से बचें। पीना ही पड़े तो दिन में 80 मिली अल्कोहल ही लें।
- भोजन में 80 ग्राम से अधिक कैलोरी नहीं होनी चाहिए।
- एक बार में शीतल पेय की मात्रा 80 मिली तक सीमित करें।
- तंबाकू उत्पादों का उपभोग न करें।
- रक्तचाप 80 एमजीएच एचजी और हृदय की दर 80 प्रति मिनट से कम रहे।
- सप्ताह में 80 मिनट के लिए एरोबिक व्यायाम करें।
- हफ्ते में 80 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
- सप्ताह में कम से कम 80 बार फलों और सब्जियों का सेवन करें।
- सप्ताह में 80 मिली से ज्यादा घी, तेल और मक्खन का उपभोग न करें।
Latest Lifestyle News