हेल्थ डेस्क: आजकल भागदौड़भरी जिंदगी में हम अपने खानपान का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते है। अनियमित खानपान के कारण एसिडिटी, पेट दर्द, जलन, कब्ज आदि की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हमारा पाचन तंत्र हमारे खाने का पचाने के लिए पेट में एसिड बनाता है, जिसक कारण हमारा पाचन तंत्र कंट्रोल रहता है। पेट में जब सामान्य से अधिक मात्रा में एसिड निकलता है तो उसे एसिडिटी कहते हैं।
एसिडिटी से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाएं आपको मार्केट में मिल जाएगा। जिससे आपको तुरंत आराम मिल जाएंगा, लेकिन यह एसिडिटी से निजात पाने का सही तरीका नहीं है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर आपको भी हमेशा एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आप यह छोटे-छोटे घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से आप कब्ज, पेट दर्द, हाइपर एसिडिटी, पेट में जलन की समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।
एसिडिटी होने के कारण
- खानपान पर ध्यान न देना।
- ऑयली और तीखी चीजों का सेवन।
- स्मोकिंग और शराब के कारण।
- समय पर खाना न खाना।
- खाली पेट चाय पीने से।
- चाय या कॉफी का अधिक सेवन।
- अधिक गर्मी होने के कारण खाना का ना पच पाना।
लक्षण
- खट्टी या कड़वी डकारें आना।
- सिरदर्द रहना।
- छाती में दर्द होना।
- धबराहट होना।
- कब्ज होना।
- उल्टी आना।
- मिचली सी होना।