सावधान! अगर आप पीते है 3 कप से ज्यादा चाय, तो हो जाएगी ये गंभीर बीमारियां
सावधान! अगर आप पीते है 3 कप से ज्यादा चाय, तो हो जाएगी ये गंभीर बीमारियां
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 13, 2017 11:10 am IST, Updated : Sep 13, 2017 11:44 am IST
सुबह-सुबह एक कप चाय मिल जाएं तो आपका पूरा दिन बन जाता है। दिन भर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें स्फूर्ति मिल जाती हैं। लेकिन एक स्टडी के अनुसार रोजाना 3 कप से ज्यादा चाय पीने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जानिए
tea
चाय में फ्लोराइड अधिक मात्रा में पाया जाता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार चाय का अधिक सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती है।
अगर आपने 4 कप से ज्यादा चाय पी तो शरीर में यूरिन की मात्रा 400-500% बढ़ जाती है। जिससे कि किडनी पर अधिक बल पड़ता है। जो कि आपकी किडनी को खराब कर सकती है।
अधिक मात्रा में चाय पीने से सोडियम, पौटेशियम, पानी जैसे मिनरल्स शरीर से बाहर निकल जाते है। जिसके कारण आपको बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
कई लोग आने ऐसे देखे होगे कि चाय के वो आदी हो जाते है। अगर उन्हें चाय न मिलें तो सिरदर्द, थकान और डलनेस की समस्या हो जाती है। यह चाय में मौजूद कैफीन के कारण होता है।