चने खाने से डायबिटीज जैसी बीमारियां हो जाएगी छूमंतर
चने खाने से डायबिटीज जैसी बीमारियां हो जाएगी छूमंतर
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 14, 2015 07:47 am IST, Updated : Aug 14, 2015 02:44 pm IST
नई दिल्ली: अगर आप फुर्तीले बने रहना चाहते हैं तो चने का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दीजिए। काले चने किसी भी तरह के हो चाहे वो अंकुरित हो, भूनें हो या फिर
चना केवल बीमारियों के लिए ही नही फायदेमंद है बल्कि यब त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप अपने चेहरे में निखार लाना चाहते है तो नहाने से पहले बेसन में दूध या दही मिक्स करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें फिर सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चने के इस्तेमाल से रंगत के साथ ही कील-मुहांसों, दाद-खुजली और त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं।
अगर आपको बवासीर और बार-बार पेशाब आनें की समस्या है तो भुने हुए चने का सेवन का सेवन करने से बार-बार पेशाब आने की औऱ बवासीर की समस्या से निजात मिल जाएगा और भुने चने के साथ गुड खानें से युरिन की समस्या से निजात मिल जाएगा।