India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 27, 2016 09:24 pm IST, Updated : Jan 27, 2016 11:20 pm IST
विशेषज्ञों के अनुसार बाएं ओर करवट लेकर सोने से आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आप कई बीमारियों से बच जाएगे। लेकिन कई बार रात को सोत वक्त खुद न पता होता है कि हम किस पोजीशन में लेते है। इसलिए कोशिश करें कि बाई ओर पोजीशन पकड़कर सोए।
left side sleep
बाएं ओर सोने के कारण ग्रेविटी, भोजन को छोटी आंत से बड़ी आंत तक आराम से पहुंचाने में मदद करती है। जिसके कारण आपका सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।
आप जानते है कि हमारे शरीर में सबसे ज्यादा गंदगी हमारे लीवर और किडनियों में पाई जाती है। इसी कारण रात को सोते समय इसमें ज्यादा प्रेशर पडता है। जिसके कारण हमें एसिडिटी की समस्या हो जाती है।बाएं ओर करवट कर के सोने से ये दोनों ही अपने काम ठीक प्रकार से करते हैं। इससे ज्यादा बाइल जूस निकलता है जिससे वसा ठीक प्रकार से पचता है। साथ ही लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता।