आंखों के लिए फायदेमंद
हरे प्याज में ल्यूटन और जिजानथिंन जैसे कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं, जिनसे आंखों पर सुराक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद विटामिन ए से आंखों की सामान्य दृष्टि बनाए रखने में मदद मिलती है। हरा प्याज आंखों को सूजन और मैक्यूलर डिजर्नेशन से बचाने में सहायक है।
कैंसर के खतरें को करें दूर
हरे प्याज में एलियल सल्फाइड नामक शक्तिशाली सल्फर यौगिक पाया जाता है, जो कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। फ्लैवोनोइड्स जैनथिन ऑक्सीडेज एंजाइम के उत्पादन को रोककर आपको कैंसर के खतरे से बचाने में सहायक हैं।
ब्लड शुगर के लेवल करें कंट्रोल
हरे प्याज में मौजूद सल्फर यौगिकों से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे आपका हमेशा ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
Latest Lifestyle News