India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 14, 2016 01:40 pm IST, Updated : Mar 14, 2016 01:42 pm IST
कटहल में अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्व जैसे कि विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक के साथ-साथ भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है।
jackfruit
अगर आपके घर पर कोई थॉयराइड से पीडि़त है तो उसे कटहल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद खनिज और कॉपर थॉयराइड को नियंत्रित करने में मदद करते है।
कटहल में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
कटहल में अधिक मात्रा में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह वाइरल इंफेक्शन से भी बचाता है।
इसमें विटामिन ए पाए जाने के कारण ापकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही आपकी स्किन में निखार आता है।