Best & Worst Foods for Belly Fat: आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण पेट में चर्बी जमा होना एक आम समस्या बन गई है। इसे बैली फैट के नाम से भी लोग पुकारते है। जब हमारे पेट के अलावा थाई में भी अधिक चर्बी जमा होने लगती है तो यह आपको कई खतरनाक बीमारियों का बुलावा होती है। जी हां अतिरिक्त चर्बी के कारण आपको हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल करना बहुत ही जरुरी है। जानें आपके लिए कौन से फूड अच्छे और कौन से फूड पेट की चर्बी के लिए खतरनाक है। इसके साथ ही जानें बेस्ट एक्सरसाइज।
वसायुक्त खाद्य पदार्थ
हम सोचते है कि वसायुक्त खाना जैसे मक्खन, पनीर और वसायुक्त मांस आदि पेट की चर्बी का सबसे बड़ा कारण है। लेकिन ऐसे नहीं है ।इसमें इनका पूरा रोक नहीं होता है बल्कि आपका डाइट इसका कारण है। फैट से बचने के लिए अपनी डाइट में अधिक मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें। (The Truth About Coffee: कॉफी से जूड़े ये तथ्य शायद ही आप जानते हो?)
एल्कोहॉल
जी हां एल्कोहॉल के कारण आपका शरीर में फैट अधिक मात्रा में बढ़ता है। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होता है। जो आपके शरीर में अधिक मात्रा में फैट देता है। एक स्टडी के अनुसार शराब भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोंस को प्रभावित करता है। जिससे आपको अधिक भूख लगती है। (Best And Worst Foods For Liver: आपके लिवर के लिए है ये सबसे अच्छे फूड्स साथ ही न करें इन चीजों का सेवन)
ये फैट है खतरनाक
वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि ट्रांस फैट्स से सबसे ज्यादा फैट बढ़ता है। यह फैट आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत तेल द्वारा बनाए जाते हैं। यह सबसे अधिक मार्जरीन, पेस्ट्री, कुकीज़, पटाखे, और तले हुए खाने के अलावा डिब्बाबंद में पाया जाता है।
Best & Worst Foods for Belly Fat
ये चीजें आपको दिलाएंगी फैट से निजात
जी हां ग्रीन टी, ब्लू बेरी आदि आपको फैट कम करने में मदद कर सकता है।
Journal of Nutrition के अनुसार ग्रीन टी को एक्सरसाइज के बाद ले रहे है तो यह आपका वजन कम करने में काफी मदद करेगा। इस रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि आपको कैलोरी को कम करने में मदद करता है।
अगर आप लो फैट डाइट लेना चाहते है तो ब्लूबैरी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ब्लूबेरी को लेकर एक रिसर्च की गई। जिसमें चूहों को ब्लू बेरी खिलाया गया। कुछ दिनों बाद इसका असर दिखा और चूहों का काफी वजन कम हो गया।
Best & Worst Foods for Belly Fat
American Journal of Clinical Nutritionshowed की स्टडी के अनुसार अगर आप एक्ट्रा फैट से निजात पाना चाहते है साबुत अनाज का सेवन करें।