पुरुषों में दिखें ये लक्षण, तो समझों आपको आ सकता है किसी भी समय 'घातक' हार्ट अटैक
पुरुषों में दिखें ये लक्षण, तो समझों आपको आ सकता है किसी भी समय 'घातक' हार्ट अटैक
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 18, 2018 04:50 pm IST, Updated : Apr 18, 2018 04:50 pm IST
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा वर्ग के लोगों को भी भारी मात्रा में हार्ट अटैक की समस्या हो जाती है। कई लोग तो अपनी जान से हाथ धो लेते है। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे है। जिनका पता बहुत ही पहले चल जाता है। बस इन्हें पहचानकर आसानी से हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
heart attack sign
छाती में दर्द
यह हार्ट अटैक की आम समस्या है। अगर आपके सीने के बीचों-बीच दर्द उठता है, तो यह इस बीमारी का एक लक्षण है। कई बार तनाव के कारण धड़कने भी तेज हो जाती है। जो कि हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।