भूलकर भी महिलाएं न करें ये चीजें किसी से शेयर, पड़ सकता है आपके लिए भारी
भूलकर भी महिलाएं न करें ये चीजें किसी से शेयर, पड़ सकता है आपके लिए भारी
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 27, 2017 11:48 am IST, Updated : Apr 27, 2017 11:48 am IST
अगर आपकी भी आदत है कि अपनी फ्रेंड की चीजों को शेयर करती है, तो सावधान हो जाइए। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है, तो अपनी दोस्त से शेयर नहीं करना चाहिए।
womens
लिपस्टिक को लेकर की रिसर्च की गई जिसमें ये बात सामने आई कि होंठों में होने वाले घाव या फिर वायरस सीधे लिपस्टिक के संपर्क में आ जाते हैं और होंठों पर फफोले या फिर घाव का कारण बन सकते हैं। कभी-कभार तो वायरस इतना फैल जाता है कि बुखार की स्थिति भी बन जाती है। इसलिए किसी की भी लिपस्टिक शेयर नहीं करना चाहिए। इससे संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ा देता है।
कई लड़कियों की आदत होती है कि शेयरिंग में बाथरुम हो के बावजूद अपना रेजर बाथरुम में ही भूल जाते है। ऐसा करने से संक्रमण को आमंत्रण देते है। खासकर यब खतरनाक तब हो जाता है। जब टब का यूज किया जाता है।