दिखें ये संकेत तो समझो आप बनने वाली हैं मां
वैसे तो प्रेग्नेंट होने के लक्षण साफ नजर आ जाते है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें शुरुआती लक्षण समझ नहीं आते है। जिसके कारण आगे चलकर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अधिक थकान होना
गर्भधारण करने के पहले हफ्ते से ही बहुत अधिक थकान होना। खासतौर पर सुबह के समय थकान होना प्रेग्नेंट होने का प्रमुख लक्षण है। इस अवस्था में शरीर में प्रोजेस्टोरोन हार्मोन बनता है जिससे शरीर बहुत जल्दी थक जाता है।