India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 22, 2016 07:48 am IST, Updated : Mar 22, 2016 12:25 pm IST
अगर होली मे आप ज्यादा ही भांग की खुमारी चढ़ जाए तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसके लिए अपनी खबर में हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है। जिनका यूज कर आप आसानी से इस खुमार को उतार सकते है। साथ ही यह भी जानें कि आप कैसे पहचानें कि भांग
kick off bhang hangover
अपनाएं ये घरेलू उपाय
अगर आपको अधिक भांग का नशा चढ़ गया है तो सबसे अच्छा घरेलू उपाय है कि आप कम से कम 500 मिलीलीटर की मात्रा में घी का सेवन कर लें।
इसके साथ ही आप मक्खन का सेवन करें तो आपको तुंरत आराम मिलेगा।
दही और इससे बनी चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
भांग का नशा ज्यादा चढ़ जाए तो पकी हुई इमली का गूदा 30 ग्राम, 250 ग्राम पानी में भिगो कर मथकर छान कर उसमें 30 ग्राम गुड़ मिला कर पिलाने से लाभ होता है।
अगर आपने धतूरे का विष या नशा उतारना हो तो इमली का पना का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
अगर आप चाहते है कि आपका नशा थोड़ा हल्का हो जाए तो इसके लिए नींबू चूसने व अचार खाएं।
भांग का नशा उतारने के लिए आप भुने हुए चने व संतरा खाने से आपको आराम मिलेगा।