1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 3 मिनट में यह उपाय शरीर में किसी भी तरह की खुजली, दाग,मुहासों के दाग से दिलाएगा निजात

सिर्फ 3 मिनट में यह उपाय शरीर में किसी भी तरह की खुजली, दाग,मुहासों के दाग से दिलाएगा निजात

मौसम बदलने के कारण स्किन में इंफेक्शन या ड्राईनेश होता है। इंफेक्शन कई तरह का होता है। जैसे कि रेड स्किन, स्किन ड्राई होना, स्किन में छोटे-छोटे दाने पड़ जाना।

skin infection- India TV Hindi
skin infection

हेल्थ डेस्क: मौसम बदलने के कारण स्किन में इंफेक्शन या ड्राईनेश होता है। इंफेक्शन कई तरह का होता है। जैसे कि रेड स्किन, स्किन ड्राई होना, स्किन में छोटे-छोटे दाने पड़ जाना। अगर इन्हें ध्यान न दिया जाए तो यह इंफेक्शन धीरे-धीरे बढ़ जाता है। किसी किसी की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। और इसकी वजह से स्किन में खुजली शुरु हो जाती है।

जैसे कि किसी की सॉफ्ट, ड्राई तो किसी की ऑयली होती है। जिसके अनुसार आपको इस इंफेक्शन से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट आसानी से मिल जाता है। कई बार ये बहुत ही महंगे होते है या फइर इनसे आपको आराम नहीं मिलता है। इतना ही नहीं कई बार ऐसे केस सामने आएं है कि इन प्रोडक्ट से खुजली सही के बदले साइड इफेक्ट हो गया है।

अगर आपके स्किन में ऐसा किसी तरह का इंफेक्शन या खुजली हो गई है, तो आप एक घरेलू उपाय द्वारा भी इस समस्या से निजात पा सकते है। इससे आपकी स्किन संक्रमण रहित हो जाती है। जीरा इंफेक्शन और खुजली से आसानी से निजा दिला सकता है।

आमतौर पर जीरा का इस्तेमाल खाने में किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल आप इस समस्या से भी कर सकते है। इससे आपका निखरी त्वचा भी पा सकते है।

जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

अगर आपको लगातार खुजली हो रही है, तो आप थोड़े से पानी में जीरा डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब ये उबल जाएं तो इसका पानी छान लें और फिर इस पानी से नहा लें। इसे 3 से 4 बार नहाने से आपको स्किन संबंधी हर समस्या से निजात मिल जाएगा।

Latest Lifestyle News