दही का यूं इस्तेमाल कर पाएं हमेशा के लिए इन बीमारियों से निजात
दही का यूं इस्तेमाल कर पाएं हमेशा के लिए इन बीमारियों से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 20, 2018 04:34 pm IST, Updated : Mar 20, 2018 04:34 pm IST
कहते हैं किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले दही खाने से उस काम के लिए जाने वाले को सफलता मिलती है। साथ ही, दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है।
दही
बच्चों के दांत
दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
अनिद्रा
रात में नींद न आने की परेशानी से निपटने के लिए दही और छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।