India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 14, 2016 11:12 am IST, Updated : Dec 14, 2016 11:13 am IST
बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होने के साथ ही वयस्कों की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा तेजी से नमी खोती है। ऐसे में सर्दियों के दौरान बच्चों की त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए विशेष रूप से ऐहतियात बरतने चाहिए।
baby
ऊनी टोपी सहित अन्य ऊनी कपड़े बच्चों को नहीं पहनाएं क्योंकि इससे बच्चों को उलझन, खुजली, दाने पड़ जाना और एक्जिमा तक होने की संभावना रहती है। ऊनी टोपी पहनाने से चेहरे की त्वचा रगड़कर रूखी हो सकती है, इसलिए जितना संभव हो सिंथेटिक की बजाय नैचुरल फैब्रिक्स का चयन करें। इससे बच्चों की त्वचा खुलकर सांस लेगी और पसीना भी नहीं निकलेगा।
अपने बच्चे की त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए उन्हें औसत मात्रा में गुनगुना पानी पिलाएं। यह त्वचा को पोषित भी रखेगा।