नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं और यह सोचते हैं कि सिर्फ आपका शहर या देश ही सूरज की तपन को सहता है तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां पर पूरे साल पारा 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक ही बना रहता है। वैसे तो बढ़ते तापमान की कई वजह हो सकती है। लेकिन आमतौर पर प्रदूषण और जनसंख्या तापमान के बढ़ने का अहम कारण होते हैं।
आइए जानते है दुनिया के कुछ ऐसे गर्म देशों के बारे में जहां कभी पारा 45 के नीचे नहीं जाता
लीबिया-
यह देश दुनिया का सबसे गर्म देश माना जाता है। यहां तापमान 58 डिग्री सेल्सियस या अधिक ही रहता है। इतने तापमान का कारण यह है कि यहां का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है जिसकी वजह से पूरे देश में साल भर असामान्य बारिश पड़ती है। लीबिया में सालभर तेज गर्मी पड़ती है।
Latest Lifestyle News