फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण कर रही हैं कड़ी मेहनत, सामने आया वीडियो
फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण कर रही हैं कड़ी मेहनत, सामने आया वीडियो
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 12, 2019 10:32 am IST, Updated : Jun 12, 2019 10:35 am IST
दीपिका अगली फिल्म 83 की शूटिंग शुरू करने से पहले वह फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला पिलाटे सेशन ले रही हैं।
Image Source : INSTRAGRAMdeepika padukone
हेल्थ डेस्क: दीपिका पादुकोण शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह कई लोगों की रोल मॉडल भी है। वह विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली है। जिसका हाल में ही शूटिंग खत्म हुई है। यह पिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हर कोई देखना चाहता है कि आखिर दीपिका ने इस फिल्म में एक्टिंग कैसे की है। वहीं दूसरी ओर दीपिका अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं।
दीपिका पादुकोण का नाम उन अभिनेत्रियों में से है। जो कि अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। हाल में ही उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाले से दीपिका का एक पिलाटे वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह अपने फिटनेस के लिए कितनी मेहनत कर रही हैं। यह पिलाटे काफी कठिन है। जिसे हर कोई नहीं कर सकता है।
वहीं दूसरी ओर दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाली है। जिसकी इन दिनों लंदन में शूटिंग चल रही हैं। हाल में ही दीपिका भी लंदन गई हुई है।