Nipah Virus: तेजी से फैल रहा है जानलेवा 'निपाह वायरस', इन संकेतों को जानकर करें खुद का बचाव
Nipah Virus: तेजी से फैल रहा है जानलेवा 'निपाह वायरस', इन संकेतों को जानकर करें खुद का बचाव
Shivani Singh
Published : May 21, 2018 10:42 am IST, Updated : May 23, 2018 07:24 am IST
यह वायरस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। यह पहली बार 1998 में मलेशिया के कांपुंग सुंगई में फैला था। जानिए इसके लक्षण, कारण और कैसे करें बचाव...
Nipah virus
निपाह वायरस के लक्षण
निपाह वायरस encephalitis से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण आपके ये समस्याएं हो सकती है।
यह सभी लक्षण 24-28 घंटे में नजर आने लगते है। कई रोगियों को सांस लेने में भी समस्या होती है।
ब्रेन में सूजन
बुखार
सिरदर्द
मानसिक भ्रम
कोमा ये सब होने के बाद व्यक्ति की मौत हो जाती है।
ऐसे करें बचाव
इस बीमारी से बचने के लिए फलों, खासकर खजूर खाने से बचना चाहिए।
पेड़ से गिरे फलों को नहीं खाना चाहिए।
बीमार सुअर और दूसरे जानवरों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।