मुंह की सफाई न करने से हो सकती है दिल की बीमारी, ध्यान रखें ये बातें
मुंह की सफाई न करने से हो सकती है दिल की बीमारी, ध्यान रखें ये बातें
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 20, 2017 01:47 pm IST, Updated : Feb 20, 2017 01:48 pm IST
मुंह में सफाई न होने से हमारी पूरी सेहत पर असर हो सकता है और सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं मुंह की सेहत पर असर डाल सकती हैं। यहां तक कि मसूड़ों की लंबी बीमारी वाले मरीजों को दिल के रोगों का गंभीर खतरा रहता है।
brushhh
ध्यान रखें ये बातें
मसूड़े लाल, सूजन और छूने में दर्द हो।
खाने, ब्रश करने, फलॉसिंग के समय मसूड़ों से खून आना।
दांतों और मसूड़ों में पस या संक्रमण के कुछ और संकेत मिलना।
मसूड़ों के दांतों से दूर खिंचे होना।
मुंह से लगातार दरुगध आना और स्वाद खराब होना।
दांतों का कमजोर महसूस होना और उनमें ज्यादा दूरी लगना।