1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: PM मोदी और बाबा रामदेव के साथ सैकड़ों भारतीयों ने किया योग, देखें तस्वीरें और वीडियो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: PM मोदी और बाबा रामदेव के साथ सैकड़ों भारतीयों ने किया योग, देखें तस्वीरें और वीडियो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 Updates: पीएम मोदी देहरादून के FRI कैंपस में योग किया। वहीं दूसरी ओर योगगुरु बाबा रामदेव ने कोटा में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां भारत का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।

International yoga day- India TV Hindi
Image Source : PTI International yoga day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 Live Updates: आज चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी देहरादून के FRI कैंपस में योग किया। वहीं दूसरी ओर योगगुरु बाबा रामदेव ने कोटा में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां भारत का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।

भारत की पहल पर शुरू हुआ दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस मनाने की अपील की थी 27 सिंतबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र में योग पर भाषण दिया था  संयुक्त राष्ट्र ने 3 महीने में योग दिवस के प्रस्ताव को मंज़ूर किया 11 दिसंबर, 2014 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान  21 जून की तारीख को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का चौथा साल है 21 जून, 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए पहला, 35,985 लोगों के एक साथ योग करने का रिकॉर्ड दूसरा, 84 देश के लोगों ने राजपथ पर एक साथ आसन का रिकॉर्ड इस बार भी स्वामी रामदेव कोटा में कई विश्व रिकॉर्ड्स बनाने वाले हैं

इस बार पीएम मोदी अपनी योग शक्ति दिखाने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हैं। जहां एक अलग ही रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जहां दुनिया देखेगी कि पूरे विश्व में योग का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री ब्रह्म मुहूर्त में कैसे करते हैं महायोग। जिस मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के लिए मेहनत की...वही मोदी अबसे थोड़ी देर बाद जब योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास करेंगे तो हर कोई उस पल का गवाह बनेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री एक दिन पहले से ही देहरादून में हैं और अब देहरादून का वन अनुसंधान संस्थान।

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
एफआरआई ग्राउंड में आने के 15 मिनट बाद 6 बजकर 45 मिनट पर वो लोगों को संबोधित करेंगे जबकि 7 बजे से अगले 45 मिनट तक पीएम मोदी हजारों लोगों के साथ योग करेंगे पीएम मोदी के साथ मंच पर उत्तराखंड के राज्यपाल के के पॉल और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे साथ ही केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत भी मंच पर रहेंगे। जबकि मंच के नीचे क़रीब 60 हजार लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करेंगे जिसमें पंतजलि के भी क़रीब 20 हज़ार कार्यकर्ता होंगे.।

योग दिवस पर कौन कहां?

  • नरेंद्र मोदी, देहरादून
  • स्वामी रामदेव, कोटा
  • राजनाथ सिंह, लखनऊ
  • योगी आदित्यनाथ, लखनऊ
  • नितिन गडकरी, नागपुर
  • स्मृति ईरानी, चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 Live Updates:

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी किया योग

  • राज्यपाल राम नाईक संग सीएम योगी व राजनाथ ने किया योग

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विजेंद्र सिंह के किया योग

  • चेन्नई में योगाभ्यास करते सुरेश प्रभु

  • इंडिया टीवी के चैयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा एनडीएमसी लोधी गार्डन के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें।

Rajat sir
  • बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी किया योग। शेयर किया वीडियो और तस्वीरें

  • ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी किया योग

  • केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी किया योग

  • 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में वायुसेना के जांबाजों ने किया योग

  • दिल्ली के यूएस एंबेसी में योग करते हुए

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लालपरेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए

  • इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह ने भी विश्व योग दिवस में किया योग।

  • भारत की सबसे प्राचीन विद्या योग को अब पूरे विश्व ने आत्मसात कर लिया है।। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग करने का संकल्प ले। एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ्य समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकता हे। "करो योग,रहो निरोग"- वसुंधरा राजे सिंधिया

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी के विधायक ने नोयडा में किया योग।

  • नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि योग दुनिया की एकजुट शक्तियों में से एक बन गया है।

  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमराबती में किया योग।

  • अरूणाचल प्रदेश: तिब्बत बॉर्डन के जवानों ने नदी में किया योग।

{youtube:youtube.com/watch?v=4WI_gpwbIEs

  • कोटा में 2 लाख से ज्यादा लोगों के साथ बाबा रामदेव बना रहें है विश्व रिकॉर्ड

  • महाराष्ट्र के गवर्नर सी विद्यासागर राव राज्य भवन में योग करते हुए

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रणायाम करते हुए सोशल मीडिया में वीडियो किया शेयर

  • लद्दाख में भारतीय जवानों ने किया सूर्य नमस्कार

  • पीएम मोदी अर्ध उष्ट्रासन करते हुए।

Narendra modi
  • पूर्वी नौसेना कमांड कर्मचारी विशाखापत्तनम से बंगाल की खाड़ी में आईएनएस ज्योति बोर्ड पर योग करते हैं।

  • पीएम मोदी अर्धचक्रासन करते हुए

narendra modi

विश्व योग विश्व के मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

Latest Lifestyle News