1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्क्रैपबुक जगाती है उसका सोया प्यार

स्क्रैपबुक जगाती है उसका सोया प्यार

नॉटिंघम: जेनी गिस्बी की अजीब दास्तान है। उसे न सिर्फ अपने घरवाले बल्कि अपने प्रेमी को भी याद करने के लिए तस्वीरों का सहारा लेना पड़ता है। यह कहानी कुछ समय पहले आई फिल्म गजनी

दिलचस्प: नॉटिंघम की...- India TV Hindi
दिलचस्प: नॉटिंघम की गजनी “गिस्बी” की मुश्किल प्रेम कहानी

नॉटिंघम: जेनी गिस्बी की अजीब दास्तान है। उसे न सिर्फ अपने घरवाले बल्कि अपने प्रेमी को भी याद करने के लिए तस्वीरों का सहारा लेना पड़ता है। यह कहानी कुछ समय पहले आई फिल्म गजनी से काफी हद तक मिलती जुलती है जिसमें आमिर लोगों को उनके साथ ली गई फोटो से पहचानते थे।

20 वर्षीय जेनी गिस्बी एक दिमागी बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण वह अक्सर अपने प्रेमी स्टुअर्ट बामफोर्थ को भी भूल जाती है। इसलिए उसने अपनी यादाश्त को वापस लाने के लिए एक स्क्रैपबुक बना रखी है जिसमें अपने तीन साल के संबंध के यादगार लम्हों को सहेज कर रखा है। ये वहीं लम्हें हैं जिन्हें देखकर वो एक बार फिर स्टुअर्ट से प्रेम करनी लगती। इस काम में उसका प्रेमी स्टुअर्ट उसकी मदद करता है।

जेनी की यह बीमारी नियोरोजिकल डिसोडर की वजह से है। उसकी यादाश्त हर हफ्ते उसे धोखा दे जाती है। वह इस बीमारी से लड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और अपनी यह कहानी दुनिया को बता कर उन लोगों की मदद कर रही है जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

जेनी ने बताया कि उन्हें उस समय नियोरोजिकल डिसोडर बीमारी का पता चला जब वह एक दिन अपने ऑफिस में चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी और कुछ वक्त कोमा में रही थी। वह अक्सर जब सुबह उठती हैं तो वह न सिर्फ अपने माता- पिता या बॉयफ्रेंड को भूल जाती है बल्कि शीशे में खुद को भी नहीं पहचान पाती।

इस मुश्किल का सामना करने के लिए उन्होंने एक स्क्रैपबुक बनाई जिससे की लोग उन्हें आसानी से याद दिला पाए की वह कौन है।

 

Latest Lifestyle News