लेकिन कार्यालय में ही क्यों?
कार्यालय से घर जाते समय, मेट्रो ट्रेन या बस में खड़े रहना काफी है? क्या कार्यालय में जो व्यक्ति खड़ा होगा उसे ही स्वास्थ्य लाभ होगा?
नई दिल्ली के बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आर.के. सिंघल ने आईएएनएस को बताया, "यह साबित हो गया है कि खड़े रहना बैठने की तुलना में ज्यादा कैलोरी कम करता है, जब हम ऑफिस या मेट्रो ट्रेन में खड़े होते हैं तो हमारे सभी अंग सक्रिय होते हैं। इसलिए बैठने की तुलना में खड़े रहने की स्थिति में कैलोरी ज्यादा कम होती है।"
खड़े रहने के अतिरिक्त आप कार्यालय में थोड़ा पैदल भी चल सकते हैं जिससे और भी ज्यादा कैलोरी कम होगी, क्योंकि मेट्रो में चलना मुमकिन नहीं है।
तो खड़े रहने से कैलोरी कैसे कम होती है।
अमेरिकन काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार -चुपचाप खड़ा 68 किलो का व्यक्ति एक घंटे में 114 कैलोरी कम कर सकता है या आठ घंटे में 912 कैलोरी।
वहीं सिंघल का कहना है, "मैं सुझाव दूंगा कि खड़े रहने की क्षमता धीरे-धीरे वक्त के साथ आती है और अंत में चार घंटे तक खड़े रहने की क्षमता आपके स्वास्थ्य को लाभ देगी।"
Latest Lifestyle News