लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना ठीक नहीं
नई दिल्ली : अगर आप स्वस्थ जीवन और लंबे समय तक जीना चाहते हैं दिन में कम से कम दो घंटे तक खड़े रहने की कोशिश करें। अगर आप खड़े रहने की समयावधि चार घंटे
सिंघल ने सुझाव दिया, "जब आप खड़े होते हैं तो अपने कंधे और पीठ को आराम दें, अपने सिर को सीधा रखें अपने सीने को बाहर रखने की कोशिश करें और पेट को अंदर, सीधे और सही से खड़े हों।"
नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की रीतिका समाद्दार का कहना है, "हमेशा से यह सुझाव दिया गया कि बैठे रहने से अधिक खड़े रहने की तुलना में कैलोरी कम होती है।"
समाद्दार ने आईएएनएस को बताया, "चलने की क्षमता में थोड़े बदलाव की आवश्यकता है, इसमें आप अपने स्मार्टफोन पर बात करते हुए चल सकते हैं और फोन पर बातचीत के दौरान अपने हाथ हिलाकर बात कर सकते हैं।"
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि थोड़े से बदलाव में अगर आप अपनी सीट से हर आधे घंटे में उठते हैं और अपने पैरों पर खड़े होते हैं तो इससे आप और अधिक स्वस्थ रहेंगे और इससे आपका वजन भी कम होगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ भोजन करें।
इन सबके साथ आपको कुछ बातें ध्यान रखने की भी जरूरत है।
लंबे समय तक एक ही स्थिति में खड़े रहना या बैठना हानिकारक है। दरअसल, मांसपेशियों के तनाव के बाद थोड़े आराम की जरूरत होती है..काफी लंबे समय तक खड़े रहना आपको आराम नहीं देगा और इससे पैरों में दर्द भी शुरू हो जाएगा।
इसके लिए सिंगल का कहना है कि इससे आपके घुटनों के जोड़ पर प्रभाव पड़ता है।
कोलंबिया एशिया अस्पताल-गाजियाबाद के चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा ने सलाह दी है, "लंबे समय तक खड़े रहना पैरों के दर्द का कारण बनता है और इससे सूजन भी होती है और यह हमारी रीढ़ को भी प्रभावित करता है। ऐसे में हमें लंबे समय तक खड़े रहने से बचना चाहिए।"
वर्मा का कहना है, "15 मिनट से अधिक एक ही स्थिति में खड़े या बैठे ना रहें।"
कार्यलय से मेट्रो तक जब भी आपको मौका मिलता है तो बैठने को कहें अलविदा और खड़े हो जाएं। बस इसे ज्यादा समय तक न करें।
