A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ...तो शरीर में मौजूद इतने प्रतिशत जीन होते है बेकार

...तो शरीर में मौजूद इतने प्रतिशत जीन होते है बेकार

एक नए अध्ययन के अनुसार हमारे जीन में करीब 75 प्रतिशत बेकार डीएनए होते हैं। यह निष्कर्ष पहले के अध्ययनों के परिणाम को लेकर सवाल खड़े करता है, जिनके मुताबिक हमारे अधिकतर जीन क्रियाशील होते हैं।

dna- India TV Hindi
dna

हेल्थ डेस्क: एक नए अध्ययन के अनुसार हमारे जीन में करीब 75 प्रतिशत बेकार डीएनए होते हैं। यह निष्कर्ष पहले के अध्ययनों के परिणाम को लेकर सवाल खड़े करता है, जिनके मुताबिक हमारे अधिकतर जीन  क्रियाशील होते हैं। (सेनेटरी नैपकीन में 12 % GST का विरोध DRAWING से इस तरह रहा है ये आर्टिस्ट)

अमेरिका के यूस्टन विद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि मनुष्यों में करीब दस से 15 प्रतिशत क्रियाशील जीन होते हैं और यह अधिकतम 25 प्रतिशत तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त 75 प्रतिशत जीन अनुपयोगी लेकिन हानिरहित होते हैं।

यह पूर्व के अनुसंधान के निष्कर्षों के बिल्कुल विपरीत तस्वीर प्रस्तुत करती है। पहले के अध्ययनों के मुताबिक हमारे 80 प्रतिशत जीन क्रियाशील होते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में इनसाइक्लोपीडिया ऑफ डीएनए एलिमेंट ईनकोड ने ऐलान किया था कि करीब 80 फीसदी जीनोम की जैवरासायनिक भूमिका होती है।

यूस्टन विविद्यालय के डान ग्रावर ने कहा कि जीनोम बायोलॉजी एंड इवोलुशन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से इन दावों पर विराम लग जाता है।

Latest Lifestyle News