हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड की 'हवा हवाई' एक्ट्रेस श्री देवी का कल बीती रात दुबई में निधन हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी फिट लगने वाली श्री देवी की मौत कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुई। बता दें कि श्री देवी महज अभी सिर्फ 54 साल की थी और अचानक से कार्डिक अरेस्ट की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर पूरा बॉलीवुड सदमें है।
लोग हृदय में उलझते हैं, वे हृदय की शब्दावली में भी उलझ रहे हैं। ऐसे मेें कुछ बातों से अवगत कराना आवश्यक हो जाता है। श्रीदेवी की कार्डिक अरेस्ट की वजह से मौत होने की वजह से आज आपको इससे जुड़ी कुछ खास बात बताने जा रहे हैं। हृदय-रोग-विशेषज्ञ कार्डिक अरेस्ट के लिए इन शब्दों का करते हैं: मायोकार्डियल इन्फार्क्शन , एंजायना पेक्टोरिस , एरिद्मिया और कार्डियल एरेस्ट।
अब हम इन चारों पर बात और साथ-साथ कुछ आम अस्पष्ट शब्दों पर भी बात करेंगे। मनुष्य के पास एक ह्रदय है, जो एक मांस का लोथड़ा है। खोखला है। जीवन भर धड़कता है। शरीर से आते ख़ून से भरता है, शरीर को फिर ख़ून फेंकता है। लेकिन इस मज़दूर को भी ख़ुराक चाहिए। नहीं तो यह भी कमज़ोर हो सकता है। घायल हो सकता है। मर भी सकता है।
सबको ख़ून देने वाले हृदय में ख़ून देने वाली तीन धमनियां हैं, जिन्हें कोरोनरी धमनियां कहा जाता है। इन धमनियों में अगर रक्तप्रवाह आधा-अधूरा या पूरा अवरुद्ध होगा तो हृदय के लिए समस्याएं पैदा हो जाएगा। ये समस्याएं ही ऊपर के चिकित्सकीय नामों में आपको बताई गयी हैं।