पेट के अल्सर के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय
पेट के अल्सर के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 16, 2017 03:40 pm IST, Updated : Jun 16, 2017 03:44 pm IST
अल्सर से निजात पाने के लिए आपके किचन में ऐसी चीजें पाई जाती है। जिसको अपनाकर आप आसानी से इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते है। अगर आपको इन उपायों से आराम नहीं मिलता है, देरी न करें। तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाएं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।
honey
शहद का सेवन करने से आसानी से आप अल्सर से निजात पा सकते है। यह घावों को भरने का काम करता है। इसलिए रोजाना दो चम्मच शहद का सेवन करें। इससे आपको जल्द ही लाभ मिलेगा।
पत्तागोभी का जूस भी अल्सर में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए पत्तागोभी को पीस कर इसका रस निकाल लें और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
लहसुन के फायदो के बारें में तो आप जानते ही है। इसका सेवन करने से यह कई बीमारियों से आपको निजात मिल जाता है। इसी तरह ये अल्सर से भी आपको निजात दिलाएगा। इसके लिए रोजा लहसुन की कम से कम 3 कली खाने के बाद जरुर खाएं।