कहीं आप इन चीजों को दुबारा तो नहीं गर्म करते, हो सकती है गंभीर बीमारियां
कहीं आप इन चीजों को दुबारा तो नहीं गर्म करते, हो सकती है गंभीर बीमारियां
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 21, 2016 09:03 pm IST, Updated : Sep 21, 2016 09:04 pm IST
जब हम खाना गर्म करते है तो हम यह भूल जाते है कि इसे खाने से हमारे स्वास्थ्य में क्या प्रभाव पडेगा। यह हमारें लिए कितना हानिकारक है। इस बारे में डायटीशियन ने कुछ बाते बताई कि आपको किन-किन चीजों को दोबारा कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए..
chicken
अंडों को भी बार-बार गर्म करने से आपको पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। जब आप उबले हुए अंडे या अंडे की भुर्जी को तेज आंच पर दोबारा गर्म करते हैं तो वे टॉक्सिक बन जाते हैं। जोकि आपको पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकते है।
जब आप चिकन बनाते है तो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जिससे यह आपके हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि चिकन को दोबारा गर्म करने पर इससे मौजूद तत्व आपको पाचन संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न कर सकते है। इसलिए इसे दोबारा गर्म करके न खाए। अगर आपको खाना ही है तो इसे ठंडे सलाद या सैंडविच के साथ खा सकते हैं।