रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा
रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 09, 2016 08:36 am IST, Updated : Jun 09, 2016 11:18 am IST
खर्राटा तब आता है जब नर्म तालू हवा के गुजरने के साथ-साथ बजने लगती है। खर्राटा कई मौकों पर आपको पूरी तरह से नाउम्मीद भी कर सकता है। खर्राटे के कारण कई बार पार्टनर से ब्रेकअप तक हो जाता है। जानिए इससे बचने के उपाय।
kapalbhati
आमतौर पर योग करने से सैकड़ों फायदें है। इन्हीं में से एक फायदा है। खर्राटों से बचना। इसके लिए आप कपालभाति औप प्राणायाम करें।
कई बार तो सर्दी- जुकाम के कारण नाक बंद हो जाती है। जिससे आपको खर्राटें आते है। इसलिए सोने से पहले नाक साफ कर लें।
कई लोगों को स्मोकिंग के कारण भी खर्राटें आने लगते है। इसलिए कोशिश करें कि स्मोकिंग छोड़ दें।
अगर खर्राटों से बचना है तो अपने नली की सूजन को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करें।
खर्राटें आपकी डाइट के कारण भी आ सकते है। इसलिए अपने खानपान में थोड़ा ध्यान दें और प्रोटीनयुक्त भोजन लें।