हेल्थ डेस्क: स्लिप डिस्क एक ऐसी बीमारी है जिससे अभिषेक बच्चन, रितिक रोशन और कपिल शर्मा जैसे कई स्टार्स सामना कर चुके है। जानिए आखिर है क्या सिल्म डिस्क, इसके लक्षण और होने के कारण के बारें में।
क्या होता है स्लिप डिस्क
हमारे रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने के लिए उसमें छोटी-छोटी गद्देदार डिस्क होती है। जो कि आपकी रीढ़ की हड्डी को झटकों से बचाती है। साथ ही उसे लचीला रखती है। लेकिन जब एक डिस्क क्षतिग्रस्त हो जाती है तो वह टूट या फिर सूज जाती है। जिसे स्लिप डिस्क नाम दिया गया है।
स्लिप डिस्क के टाइप
यह 3 तरह की होती है।
- सर्वाइकल स्लिप डिस्क
- थौरैसिक स्लिप डिस्क
- लंबर स्लिप डिस्क
स्लिप डिस्क के स्टेप
इसके भी 3 स्टेप होते है।
- इसमें आपकी डिस्क से निर्जलीकरण शुरु होता है। जिसके कारण वह कमजोर होती है और लचीलापन कम हो जाता है।
- दूसरे स्टेप में हमारी रेशेदार परतों में दरारे आ जाती है। जिससे अंदर का द्रव बाहर आने लगता है या फिर बुलबुले बनने लगते है।
- तीसरी स्टेज में न्यक्लिअस का एक भाग टूट जाता है। फिर भी डिस्क अंदर रहता है।
स्लिप डिस्क के लक्षण
यह रीढ़ की हड्डी में किसी भी हिस्से में यह बीमारी हो सकती है, लेकिन पीठ के निचले भाग में यह समस्या होना आम है।
- शरीर के एकक तरफ के हिस्से में दर्द होना।
- हाथ से लेकर पैरों तक दर्द होना।
- रात के समय या फिर कोई गतिविधि करते समय दर्द होना।
- थोड़ी देर चलने से भी दर्द रहना।
- मांसपेशियों में कमजोरी होना।
- प्रभावित जगहों पर दर्द, जलन या फिर झुनझुनी रहना।
कारण
- डिस्क संबंधी समस्या हो जाना।
- चोट लगने के कारण
- डिस्क का क्षरण के साथ-साथ चोट लगने के कारण
Latest Lifestyle News