हेल्थ डेस्क: लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसमें किसी भी तरह का नुकसान होने से पूरे शरीर पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए लिवर संबंधी समस्याओं के शुरूआती लक्षणों को लेकर सावधान रहने की जरुरत है, अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है। आज पूरे विश्व में वर्ल्ड लीवर डे मनाया जाता है। जो कि हर साल 19 अप्रैल को पड़ता है। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारा जो मन होता है वो हम खाकर अपना पेट भर लेते है, लेकिन इस बात को भूल जाते है कि इसका इफेक्ट हमारे शरीर में मौजूद लिवर में भी पड़ेगा। जानें लिवर को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।
शरीर में लिवर का क्या है काम?
अब सबसे बड़ा सवाल सामने आता है कि आखिर लिवर हमारे शरीर में रहकर क्या काम करता है। आपको बता दें कि लिवर आपके शरीर के दाएं हिस्से में होता है, उसका मुख्य काम है पाचन तंत्र से निकलने वाले ब्लड को शरीर के बाकी हिस्सों में जाने से पहले उसको फ़िल्टर करना। इसके अलावा लिवर शरीर के टॉक्सिक पदार्थो और केमिकल्स को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसके अलावा लिवर एक प्रोटीन का निर्माण करता है जो ब्लड क्लोटिंग के अलावा और भी क्रियाओं के लिए जरुरी होता है। सिस्टम में किसी तरह का नुकसान आपके लिवर को डैमेज कर सकता है। (नार्मल से दिखने वाले पेट के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते है Stomach Cancer के शिकार)
best and worst foods for your liver
ओट्स
ऐसे फूड्स जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वो हमारे लिवर के लिए सबसे अच्छा है। आप अपने दिन की शुरुआत ओटमील के साथ करें। एक रिसर्च के अनुसार यह आपके शरीर से चर्बी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके लिवर को हेल्दी रखता है। (रोजाना करें इन औषधियों का सेवन और स्वाइन फ्लू रहेगा कोसों दूर)
best and worst foods for your liver