हेल्थ डेस्क: आयुर्वेद का मानना है कि गुड़ से कई फायदें होते हैं। हर व्यक्ति को रोजाना 20 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद में किया गए अध्ययन से पता चला है कि गुड़ खाने से पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही महिलाओं को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना है तो उसके लिए रोजाना गुड़ खाकर एक ग्लास पानी पीना चाहिए। साथ ही गुड़ में कैल्शियम में पाया जाता है जिसकी वजह से काफी फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से शारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए दूर हो जाता है। गुड़ हिचकी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
पेट की समस्या - जी हां गुड़ पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है।
सर्दी होने पर - सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।
गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है। जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
त्वचा की सेहत के लिए भी गुड़ आपके लिए बहुत काम की चीज है। जी हां गुड़ रक्त से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, और रक्त संचार भी बेहतर करता है। प्रतिदिन थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या नहीं होती और त्वचा में चमक आती है। यह आपकी त्वचा की समस्याओं को आंतरिक रूप से ठीक करने में मदद करता है।
Latest Lifestyle News