1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. विश्व मलेरिया दिवस 2018: इस गंभीर बीमारी के चपेट में है दुनिया के 106 देश

विश्व मलेरिया दिवस 2018: इस गंभीर बीमारी के चपेट में है दुनिया के 106 देश

हर साल की तरह आज यानि 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्या उद्देश्य है लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक बनाना। आपको बता दें कि विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना मई 2007 में 60वें विश्व स्वास्थ्य सभा के दैरान की गई थी।

malaria
​

मलेरिया क्या है?

मलेरिया एक प्रकार के परजीवी प्लाजमोडियम से फैलने वाला रोग है। जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर होता है। जब संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो संक्रमण फैलने से उसमें मलेरिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

ऐसे पहचानें मलेरिया

ठंड देकर बुखार आना

सिददर्द होना

उल्टी हो भी सकती है और नहीं भी

कमर में दर्द होना

कमजोरी लगना

 

Latest Lifestyle News