World Thyroid Day 2019: हर साल की तरह इस साल भी 25 मई यानि आज के दिन पूरे विश्व में 'थायराइड डे' मनाया जा रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसको लेकर लोगों के बीच कुछ खास जागरुकता नहीं है। लेकिन इस बीमारी को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि अगर सही समय पर रोकथाम नहीं की गई तो यह बढ़ते समय के साथ गंभीर रूप ले सकती है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड- हॉलीवुड सेलेब्स तक इस बीमारी ने अपना शिकार बनाया। आज के दिन हम आपको बताएंगे कि कौन से सेलेब्स इस बीमारी के शिकार है साथी ही इसके शुरुआती लक्षण।
इस बीमारी ने पॉप स्टार रचेल स्टीवन, सोफिया वारगरा, हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज एच.डब्लू बुश, गीगी हदीद, फुटबॉलर रोनाल्डो से लेकर, बॉक्सर मोहम्मद अली तक को अपना शिकार बनाया है। इस बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाने में बॉलावुड एक्ट्रेस काजोल ने भी कई शो में भाग लिया।