धनु राशि
आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम तक किसी दोस्त के घर पर जायेंगे। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स पर बातचीत होगी। फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। इससे रिश्ते बेहतर होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने गुरु को भोजन कराएं, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि
आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। बिल्डर्स आज अगर अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाएगें, तो धन लाभ होने की उम्मीद है। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
अगली स्लाइड में पढ़ और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News