1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन बन रहा है ब्रह्म योग, इस राशि की महिलाओं को होगा लाभ ही लाभ

4 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन बन रहा है ब्रह्म योग, इस राशि की महिलाओं को होगा लाभ ही लाभ

आज उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग बन रहा है। जो कि रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

Horoscope 4 april 2019

तुला राशि
आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर मेहमानों के आने से खुशी मिलेगी| ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे अपने प्रोजेक्ट के लिये आपसे हेल्प मांग सकते हैं।  माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके साथ चीज़ें बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।  मंदिर में धूपबत्ती का पैकेट दान करें, आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News