1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन बन रहा है ब्रह्म योग, इस राशि की महिलाओं को होगा लाभ ही लाभ

4 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन बन रहा है ब्रह्म योग, इस राशि की महिलाओं को होगा लाभ ही लाभ

आज उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग बन रहा है। जो कि रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

Horoscope 4 april 2019

कुंभ राशि
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।  आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि हो सकती है। मंदिर में पीले चावल दान करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। भगवान पर पीले फूल चढ़ाएं, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

Latest Lifestyle News