वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी । उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी । साथ ही पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। वहीं आर्द्रा नक्षत्र की राशि मिथुन है और इसके स्वामी बुध हैं, जबकि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। आर्द्रा नक्षत्र मे जन्में लोगों को शीशम के पेड़ को नमस्कार करना चाहिये और उसे किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानि चाहिये । इसके अलावा रात 10 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। जैसा कि नाम से ही विदित होता है कि इस योग में कोई शुभ कार्य करना चाहिए । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगाआपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार के मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास भरेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
वास्तु टिप्स: हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचकर बिंदु लगाने से वित्तीय समस्याओं से मिलता है छुटकारा
वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर समय बितेगा। नियमित योग करने से आज स्वास्थ्य और फिट रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार सहित सुंदरकांड का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।
वास्तु टिप्स: पिता-पुत्र के बीच हमेशा रहती है अनबन तो अपनाएं ये उपाय, खत्म होगा मनुटाव
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। आज सोशल साइट पर किसी दोस्त से बात होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, अगर आज घर पर अपनी शादी की बात चलाएंगे तो बात बन सकती है। घर पर ही बूंदी का लड्डू बनाकर हनुमान जी का भोग लगाएं, सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप उसे इग्नोर करें। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का काम परिवार के किसी सदस्य की मदद से पूरा होगा। बार-बार मेहनत करने के बाद भी सफलता पाने में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें, समस्त मनोकामनाएं पूरी होगी।