1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचकर बिंदु लगाने से वित्तीय समस्याओं से मिलता है छुटकारा

वास्तु टिप्स: हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचकर बिंदु लगाने से वित्तीय समस्याओं से मिलता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2020 08:06 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 10:04 am IST

वास्तु के अनुसार, जैसे ही आपकी बचत होनी शुरू होने लगे तो अपने हस्ताक्षर के नीचे लगे बिंदुओं की संख्या एक-एक करके बढ़ाते जाएं.

Vastu Tips in hindi- India TV Hindi
हस्ताक्षर में वित्तीय समस्याओं से मिलता है छुटकारा

वास्तु शास्त्र में आज हम बात बताएंगे कि कैसे आपका एक सही सिग्नेचर आपको फाइनेन्शियली स्ट्रांग बना सकता है। एक हस्ताक्षर पर आपके सारे काम टिके होते हैं. आपकी वित्तीय मामलों में आपके हस्ताक्षर की भूमिका बेहद मायने रखती है। आपका एक गलत हस्ताक्षर आपका लाखों का नुकसान करा सकता है, जबकि एक सही हस्ताक्षर आपके भाग्य को मजबूत बनाता है. 

अगर आप भी वित्तीय समस्याओं से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने हस्ताक्षर में कुछ बदलाव करके आप अपनी वित्तीय समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं. 

वास्तु के अनुसार, अगर आप खूब पैसा कमाते हैं लेकिन बचत एक रूपये की भी नहीं होती तो अपने हस्ताक्षर के नीचे एक सीधी लाइन बनाते हुए उसके नीचे दो बिंदु लगाने शुरू कर दीजिए और जैसे ही आपकी बचत होनी शुरू होने लगे तो अपने हस्ताक्षर के नीचे लगे बिंदुओं की संख्या एक-एक करके बढ़ाते जाएं. परंतु ध्यान रहे, ये बिंदु 6 से ज्यादा नहीं हो सकते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल